Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
चंद्रमा से स्पेसX के रॉकेट की टक्कर क्यों मानी जा रही है अहम?
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 5 August, 2026
पृथ्वी के विपरीत, चंद्रमा पर लगभग कोई वायुमंडल नहीं है और वहां ऐसा कोई मौसम नहीं होता जो समय के साथ उसकी सतह का स्वरूप बदल सके। स्पेसएक्स के रॉकेट की टक्कर से बनने वाला क्रेटर चंद्रमा की सतह पर हमेशा के लिए नया स्थाई निशान बन जाएगा। खगोलभौतिकीविद जोनाथन मैकडॉवेल के मुताबिक, इससे तत्काल कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
read more at Firstpost