महाराष्ट्र में देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़, थाईलैंड की 15 महिलाओं को छुड़ाया गया
महाराष्ट्र में ठाणे पुलिस के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने बुधवार को ज़िले के एक लॉज पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए थाईलैंड की 15 महिलाओं को छुड़ाया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने लॉज में पहले एक फर्ज़ी ग्राहक को भेजा और फिर वहां छापा मारा। बकौल पुलिस, 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
read more at भाषा


