इंजन में आग लगने की अफवाह पर झारखंड में ट्रेन से कूदे यात्री, मालगाड़ी से कटकर 3 की मौत
झारखंड में शुक्रवार रात रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से कूदे 3 यात्रियों की दूसरी पटरी पर आ रही मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए। एक अधिकारी के मुताबिक, कुमंडीह स्टेशन के पास ट्रेन रोकी गई तो इंजन में आग लगने की अफवाह फैली और घबराए यात्री उतरने लगे। अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।
read more at Times Now नवभारत


