15 मई से तिमाही के बजाय हर माह बेरोज़गारी के आंकड़े जारी करेगी सरकार: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार 15 मई से बेरोज़गारी के आंकड़े तिमाही के बजाय मासिक आधार पर जारी करेगी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, 15 मई को जनवरी-मार्च के आंकड़े जारी होंगे जिसके बाद बेरोज़गारी के आंकड़े प्रतिमाह जारी किए जाएंगे। फिलहाल, शहरी बेरोज़गारी के आंकड़े तिमाही और ग्रामीण-शहरी संयुक्त डेटा सालाना जारी होता है।
read more at भाषा


