बनारस में गंगा तट पर मिली दुर्लभ एकमुखी शिवलिंग की प्रतिमा
बीएचयू के जीन विज्ञानी प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे को बनारस (यूपी) से 20 किलोमीटर दूर उनके गांव चौबेपुर के पास गंगा नदी के किनारे एक दुर्लभ एकमुखी शिवलिंग की प्रतिमा मिली है। बलुआ पत्थर से बनी मूर्ति के मुख पर भगवान शिव की शांत मुद्रा, जटामुकुट, गोल कुंडल, गले की माला तथा सूक्ष्म नक्काशी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
read more at Public


