Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'छिटपुट घटना है', जमुई में नाबालिग से यौन उत्पीड़न पर JDU ने दिया विवादित बयान; हुई आलोचना

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Monday, 21 September, 2026
जमुई (बिहार) में नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न मामले को जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने छिटपुट घटना बताया है। इस पर आरजेडी नेता शक्ति यादव ने कहा, "ऐसा बयान देने से पहले क्या जीभ नहीं लड़खड़ाई? ऐसा बयान शर्मनाक है।" हालांकि, कुशवाहा ने सफाई देते हुए कहा कि ऐसी घिनौनी हरकत किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं है।
read more at ABP न्यूज़