बिहार में बिजली गिरने से 5 लोगों की हुई मौत, सीएम ने ₹4 लाख के मुआवज़े का एलान किया
बिहार के 5 ज़िलों में आकाशीय बिजली गिरने के कारण 5 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन के लिए ₹4 लाख के मुआवज़े का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, "खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुझावों का अनुपालन करें।"
read more at ABP न्यूज़


