विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के होटलों में राजनीतिक दलों ने बुक किए 3,000 कमरे
चैंबर ऑफ ट्रेड ऐंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के चेयरपर्सन बृजेश गोयल ने बताया है कि विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में होटलों की बुकिंग में तेज़ी आई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने शहर में लगभग 3,000 कमरे बुक कर लिए हैं और ये कमरे 10 फरवरी तक बुक रहेंगे। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होगी।
read more at भाषा


