₹22,842 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के मामले में एबीजी शिपयार्ड के संस्थापक ऋषि अग्रवाल अरेस्ट
सीबीआई ने ₹22,842 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के मामले में एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के संस्थापक-अध्यक्ष ऋषि कमलेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। 28 बैंकों व वित्तीय संस्थानों से कंपनी को ऋण सुविधा दी गई थी जिसमें एसबीआई का ₹2,468.51 करोड़ का कर्ज भी शामिल है। राशि का इस्तेमाल उन उद्देश्यों के लिए नहीं हुआ जिनके लिए जारी हुई थी।


