कॉमेडियन सुदेश लहरी बने दादा, नन्हें पोते की दिखाई झलक
कॉमेडियन सुदेश लहरी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर बताया है कि वह दादा बन गए हैं। 59-वर्षीय सुदेश लहरी तस्वीर में नन्हें पोते का हाथ पकड़े नज़र आ रहे हैं और उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारे परिवार का नया सदस्य👼🌟❤️ पोता।" कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, "वाह गुरु, अब आपको ग्रैंडपा लहरी कहकर बुलाना पड़ेगा।"
read more at News24 हिंदी


