बिहार में RJD नेता बीमा भारती के घर पर कुर्की करने पहुंची पुलिस, मर्डर केस में फरार है बेटा
आरजेडी नेता व रुपौली (बिहार) की पूर्व विधायक बीमा भारती के पूर्णिया स्थित निवास पर शुक्रवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने कारोबारी गोपाल यादुका की हत्या के मामले में यह कार्रवाई की है। दरअसल, मामले में आरोपी बीमा भारती के पति अवधेश मंडल सरेंडर कर चुके हैं जबकि उनका बेटा राजा कुमार अभी भी फरार है।
read more at हिन्दुस्तान


