राजस्थान में विद्युत विभाग में 1100 पदों पर जल्द होगी भर्ती
नागौर (राजस्थान) के दौरे पर गए राज्य के ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने बताया है कि विद्युत विभाग में कनिष्ठ अभियंता, टेक्नीशियन सहित करीब 1,100 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्युत उत्पादन के साथ राज्य में हाई लेवल ट्रांसमिशन सिस्टम भी मज़बूत किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों संग बैठक भी की।
read more at हिन्दुस्तान


