₹2.3 लाख की कीमत वाले डियॉर के हैंडबैग को बनाने में आती है ₹4,700 की लागत: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, लग्ज़री फैशन ब्रैंड डियॉर की ₹2.3 लाख की कीमत वाले हैंडबैग को बनाने में सिर्फ ₹4,700 की लागत आती है। हालांकि, इस लागत में लेदर जैसे कच्चे माल पर होने वाले खर्च शामिल नहीं हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, करीब ₹8,000 की लागत से बने अरमानी के बैग की कीमत स्टोर में लगभग ₹1.6 लाख है।
read more at Hindustan Times


