टीएमसी ने शेयर किया कार्यकर्ता से हाथापाई करते अधीर रंजन चौधरी का वीडियो, लिखा- गुंडागर्दी
टीएमसी ने बहरामपुर (पश्चिम बंगाल) में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और टीएमसी कार्यकर्ता के बीच हुई हाथापाई का एक वीडियो 'X' पर शेयर किया है। टीएमसी ने लिखा, "खुलेआम गुंडागर्दी...चुनाव हारने का डर आपके कारनामों से साफ ज़ाहिर है।" हाथापाई की घटना को 'साज़िश' बताते हुए अधीर ने कहा, "यह सब टीएमसी का किया-कराया है।"
read more at हिन्दुस्तान


