भ्रामक: यूपी में चिनूक हेलीकॉप्टर का मॉडल गायब होने की खबरों पर रक्षा मंत्रालय
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में कथित तौर पर डिफेंस एक्सपो-2020 के दौरान लगाया गया चिनूक हेलीकॉप्टर का मॉडल गायब होने की खबरों को रक्षा मंत्रालय ने भ्रामक बताया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबू ने 'X' पर बताया, "चिनूक बोइंग द्वारा बनाया गया है और डीआरडीओ ने कभी भी लखनऊ में कोई हेलीकॉप्टर मॉडल स्थापित नहीं किया है।"


