Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्रग्नानंदा व कार्लसन के बीच शतरंज विश्व कप के फाइनल का पहला गेम ड्रॉ पर हुआ खत्म

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 22 August, 2023
भारत के 18-वर्षीय ग्रैंडमास्टर आर प्रग्नानंदा और दुनिया के नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के बीच शतरंज विश्व कप 2023 के फाइनल का पहला गेम मंगलवार को 35 चालों में ड्रॉ पर समाप्त हुआ। कल दूसरे गेम में कार्लसन सफेद जबकि प्रग्नानंदा काले मोहरों से खेलेंगे। प्रग्नानंदा शतरंज विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।
read more at Twitter