मुझे भी सस्ती नहीं बेचते: आर्यन के ब्रैंड के कपड़ों को सस्ता करने को कहने वाले फैन से शाहरुख
अभिनेता शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान के ब्रैंड 'डियावोल एक्स' के बेहद महंगे कपड़े होने की आलोचनाओं पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। ट्विटर पर बातचीत के दौरान एक फैन ने कहा, "जैकेट...₹1000-₹2000 वाले भी बना दो...वो वाले खरीदने में तो घर चला (बिक) जाएगा।" इस पर शाहरुख ने कहा, "ये...मुझे भी सस्ती नहीं बेच रहे...कुछ करता हूं।"
read more at Twitter


