Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नवी मुंबई की जेल की 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागा हत्या का आरोपी

short by जय शंकर ठाकुर / on Tuesday, 21 September 2021
नवी मुंबई (महाराष्ट्र) की तलोजा जेल में हत्या के आरोप में 2018 से बंद एक कैदी रविवार को जेल की 25 फीट ऊंची चहारदीवारी फांदकर भाग गया। उसके साथ भागने की कोशिश कर रहा एक अन्य कैदी डर के कारण कूद नहीं पाया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। भगोड़ा आरोपी दवा लेने के बहाने जेल अस्पताल गया था।