Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेचारी को आराम करने दीजिए, फिर वह गाली खाएगी: ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों पर सीईसी

short by रौनक राज / on Friday, 7 June, 2024
ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने कहा है, "अब उस बेचारी को क्यों पीटना है...कुछ दिन उसे भी आराम करने दीजिए।" उन्होंने कहा, "अगले चुनाव तक वह आराम करेगी फिर बाहर आएगी…फिर हम उसकी बैटरी बदलेंगे…फिर उसके पेपर बदलेंगे…फिर वह गाली खाएगी।" बकौल राजीव, ईवीएम का 'जन्म' शायद गलत मुहूर्त में हुआ था।