बच्चों को परियों की कहानी नहीं सुनाती, इनमें सौतेले पिता-मां को बुरा दिखाया जाता है: दीया
अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने कहा है कि वह अपने बच्चों को परियों की कहानियां नहीं सुनाती हैं क्योंकि इनमें सौतेले मां-बाप को बुरा दिखाया जाता है। उन्होंने कहा, "शुक्र है...मैंने इन कहानियों को कभी नहीं पढ़ा...सुनिश्चित करती हूं कि मेरे बच्चे भी इन्हें न पढ़ें।" गौरतलब है कि दीया के पति वैभव रेखी की पहले से एक बेटी समायरा है।
read more at हिन्दुस्तान


