देश में 24 घंटों में कोविड-19 के 131 नए केस आए सामने, 3,408 हुई सक्रिय मामलों की संख्या
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 131 नए मामले सामने आए हैं जबकि सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,408 हो गई है। वहीं, देश में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,30,680 हो गई है। बकौल स्वास्थ्य मंत्रालय, अब तक कुल 4,41,42,242 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं।
read more at भाषा


