विश्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी अल्काराज़ यूएस ओपन से हुए बाहर, फाइनल में जोकोविच से भिड़ेंगे मेदवेदेव
विश्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी और गत विजेता कार्लोस अल्काराज़ यूएस ओपन 2023 के सेमीफ़ाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त डानिल मेदवेदेव से 6-7(3-7), 1-6, 6-3, 3-6 हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 2021 यूएस ओपन के विजेता मेदवेदेव फाइनल में नोवाक जोकोविच से भिड़ेंगे। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में जोकोविच ने अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी बेन शेल्टन को सीधे सेटों में हराया।
read more at हिन्दुस्तान


