गुरुग्राम में शराब की दुकान में आग लगने से ₹5 करोड़ की शराब हुई नष्ट
गुरुग्राम (हरियाणा) में गोल्फ कोर्स रोड के पास स्थित एक शराब की दुकान में रविवार को आग लग गई जिसके बाद दमकल की 7 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एक अधिकारी के मुताबिक, हादसे में ₹5 करोड़ की शराब जलकर नष्ट हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुकान में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
read more at हिन्दुस्तान


