Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सिर में गंभीर चोट व महत्वपूर्ण अंगों में ज़ख्म आने से हुई साइरस मिस्त्री की मौत: ऑटोप्सी

short by रौनक राज / on Tuesday, 6 September 2022
ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार, टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की 'सिर में गंभीर चोट लगने और महत्वपूर्ण अंगों में बाहरी व आंतरिक ज़ख्म आने से' मौत हुई थी। जे.जे. हॉस्पिटल (जहां ऑटोप्सी हुई) के एक डॉक्टर ने बताया कि मिस्त्री के सिर के हिस्से, छाती, जांघ और गर्दन में कई फ्रैक्चर हुए थे।