शाओमी इंडिया ने ₹653 करोड़ की कस्टम ड्यूटी चोरी की: सरकार
केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि शाओमी इंडिया पर छापेमारी में ₹653 करोड़ की कस्टम ड्यूटी चोरी का पता चला। बकौल सरकार, "न शाओमी इंडिया और न उससे संबंधित कंपनियों ने आयातित सामान के शुल्क लगाने योग्य मूल्य में शाओमी इंडिया द्वारा अदा रॉयल्टी की राशि शामिल की थी।" सरकार ने शाओमी इंडिया को तीन कारण-बताओ नोटिस भेजे हैं।
read more at ABP न्यूज़


