सिद्धू मूसेवाला के पसंदीदा ट्रैक्टर पर निकाली जाएगी उनकी शव यात्रा, सामने आईं तस्वीरें
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की शव यात्रा उनके पसंदीदा ट्रैक्टर एचएमटी 5911 पर निकाली जाएगी जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने मूसेवाला की हत्या की ज़िम्मेदारी ली है। उनकी हत्या के 7 संदिग्धों का घटनास्थल से 5 किलोमीटर दूर एक ढाबे पर खाना खाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था।


