यात्रियों से खचाखच भरी दिखी एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी, टॉयलेट के पास सोते दिखे यात्री
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जो यात्रियों से खचाखच भरी दिख रही है। बोगी में टॉयलेट के पास भी कुछ यात्री सोते दिख रहे हैं। एक X यूज़र ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा है, "जिसको जहां जगह मिली...वह वहीं बैठे-बैठे सो गया…रेल मंत्री जी, थोड़ा गरीबों वाली ट्रेनों पर भी ध्यान दीजिए।"


