बोलीविया में सैन्य अड्डे पर हुआ भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत व 58 घायल; वीडियो आया सामने
दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में शुक्रवार को एक सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 58 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बोलीविया के रक्षा मंत्री अर्नेस्टो जस्टिनियानो के अनुसार, घायलों में अधिकतर आम नागरिक हैं। धमाके का वीडियो सामने आया है जिसमें सैन्य अड्डे से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया।
read more at News18 हिंदी


