Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सड़क की मांग करने वाली MP की गर्भवती महिला के गांव में बनने लगी सड़क, वीडियो आया सामने

short by अपर्णा / on Monday, 21 July, 2025
सीधी (एमपी) की यूट्यूबर लीला साहू ने अपनी गर्भावस्था का ज़िक्र करते हुए सरकार से गांव में पक्की सड़क की मांग की थी जिसके बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। लीला ने सड़क निर्माण का वीडियो शेयर कर कहा, "ऐम्बुलेंस को मेरे घर तक लाने की कोशिश की गई लेकिन नहीं पहुंच सकी...अब रोड बन रहा है।"