अशोक गहलोत का हाल-चाल लेने उनके घर पहुंचे राजस्थान के सीएम भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का हाल-चाल लेने के लिए उनके घर पहुंचे। भजनलाल ने 'X' पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "गहलोत जी के अस्वस्थ होने पर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मैं प्रभु से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।" गौरतलब है, गहलोत को स्लिप डिस्क संबंधी परेशानी हुई थी।
read more at हिन्दुस्तान


