Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

त्रिपुरा में गांजे की अवैध खेती पर सरकार का शिकंजा, 37,000 पौधे किए गए नष्ट

short by / on Friday, 16 October, 2026
त्रिपुरा के सिपाहीजाला ज़िले में एनसीबी, बीएसएफ, सीआरपीएफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान में 25 एकड़ वन भूमि पर उगे करीब 37,000 गांजे के पौधे नष्ट किए हैं। वहीं, सोनमुरा में 327.700 किलोग्राम सूखा गांजा भी ज़ब्त हुआ है जिसकी बाज़ार में कीमत करीब ₹1.63 करोड़ है। यह कार्रवाई केंद्र सरकार के नारकोटिक्स विज़न डॉक्यूमेंट 2026-29 का हिस्सा है।
read more at Tv9hindi