यूपी में डबल मर्डर, पूर्व फौजी और पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या
यूपी के हाथरस में 58 वर्षीय पूर्व फौजी शमशुद्दीन और उनकी पत्नी सद्दो के शव घर में खून से लथपथ मिले। दोनों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई। रविवार सुबह गेट न खुलने पर पड़ोसियों ने शक होने पर दरवाज़ा खोला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज, घर सील कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।
read more at Livehindustan


