Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

PGCIL ने 800 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख

short by रुखसार अंजुम / on Tuesday, 12 November 2024
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) ने डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल/सिविल), जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (एचआर/एफऐंडए) और असिस्टेंट ट्रेनी (एफऐंडए) समेत 802 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर 19 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 12 नवंबर थी।