Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पति की हत्या के बाद इंदौर आई थी सोनम रघुवंशी, प्रेमी राज के साथ किराए के कमरे में थी ठहरी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 10 June, 2025
'न्यूज़-18' के अनुसार, पति राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम रघुवंशी मेघालय से इंदौर आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम 25 मई को इंदौर पहुंची और अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा से मिली व उसके साथ एक दिन किराए के कमरे में ठहरी। बकौल रिपोर्ट, इसके बाद एक ड्राइवर ने सोनम को वाराणसी छोड़ा जहां से वह गाज़ीपुर गई।