Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मनी लॉन्डरिंग केस में ED ने जैकलीन फर्नांडिस को फिर से किया तलब

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 10 July, 2024
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ मनी लॉन्डरिंग केस में नए दौर की पूछताछ के लिए ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को बुधवार को एक बार फिर तलब किया। मामले में ईडी जैकलीन से कम-से-कम 5 बार पूछताछ कर चुकी है। ईडी का आरोप है कि चंद्रशेखर ने अवैध धन से जैकलीन के लिए तोहफे खरीदे थे।