मुंबई में 'दृश्यम' स्टाइल में टाइल्स के नीचे दफनाया पति का शव, प्रेमी संग पत्नी फरार
मुंबई में एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति विजय चव्हाण की हत्या कर दी। हत्या के बाद फिल्म 'दृश्यम' के स्टाइल में शव को घर की टाइल्स के नीचे दफनाया और फिर दोनों फरार हो गए। 15-दिन से लापता विजय की तलाश में पहुंचे परिजनों ने टाइल्स हटाकर शव बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
read more at हिन्दुस्तान


