मुंबई की अदालत ने औरंगज़ेब टिप्पणी मामले में अबु आज़मी को दी अग्रिम ज़मानत
मुंबई (महाराष्ट्र) की एक अदालत ने मंगलवार को सपा विधायक अबु आज़मी को मुगल शासक औरंगजेब की प्रशंसा करने को लेकर उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में अग्रिम ज़मानत दे दी। दरअसल, आज़मी के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया गया था। गौरतलब है, आज़मी को महाराष्ट्र विधानसभा से 26-मार्च तक के लिए निलंबित किया गया है।
read more at भाषा


