ऐसिड अटैक के लिए सज़ा काट रहे कैदी ने UP की जेल में लगाई फांसी, अन्य बंदी देखते रहे तमाशा
बरेली (उत्तर प्रदेश) की जेल में बंद उम्रकैद की सज़ा काट रहे एक कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। कैदी को एक युवती पर ऐसिड अटैक करने को लेकर सज़ा मिली थी। बकौल रिपोर्ट्स, कैदी के फांसी लगाते वक्त अन्य कैदी उसे देख रहे थे और उसकी मौत के बाद उन्होंने उसकी जेब व सामान की तलाशी ली।
read more at हिन्दुस्तान


