हिंदू भावना से खिलवाड़ है: हरिद्वार के आयुर्वेदिक कॉलेज में रोज़ा इफ्तारी पर बजरंग दल
हरिद्वार (उत्तराखंड) की ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में कुछ मुस्लिम छात्रों द्वारा रोज़ा इफ्तारी पार्टी करने और बाहरी लोगों को आमंत्रित करने पर बजरंग दल ने विरोध-प्रदर्शन किया है। बकौल रिपोर्ट, पुलिस ने मौके पर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाकर वापस भेज दिया। बजरंग दल के पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि अगले 3-दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन करेंगे।
read more at Hindustan Times


