आंध्र में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में मिला हिडन कैमरा, आरोपी के पास मिले 300 अश्लील वीडियो
आंध्र प्रदेश के एसआर गुडलावलेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने के बाद वहां विरोध प्रदर्शन हुए हैं। बकौल पुलिस, आरोपी की पहचान उसी कॉलेज के छात्र विजय के रूप में हुई है। उसके लैपटॉप में करीब 300 अश्लील वीडियो मिले हैं और पुलिस को शक है कि उसने वीडियो अन्य छात्रों को बेचा है।
read more at हिन्दुस्तान


