उथप्पा के बाद युवराज सिंह ED के सामने हुए पेश, ऑनलाइन सट्टेबाज़ी ऐप मामले में हुई पूछताछ
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह मंगलवार को दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ऑफिस पहुंचें जहां उनसे अधिकारियों ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में पूछताछ की। ईडी ने उनका बयान दर्ज कर लिया है। इससे पहले ईडी ने मामले में रॉबिन उथप्पा, सुरेश रैना, शिखर धवन और ऐक्ट्रेस मिमि चक्रवर्ती से पूछताछ की थी।
read more at इंडिया टीवी


