बेलन से गला दबाकर शख्स ने बिहार में की पत्नी की हत्या, मर्डर के बाद नहाकर काम पर चला गया
पटना (बिहार) में साइकल-खिलौना दुकान के सेल्समैन ने मंगलवार सुबह बेलन से गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर नहाकर अपने काम पर चला गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी किसी और से बात करती थी और रील्स बनाया करती थी जो उसे पसंद नहीं था।
read more at हिन्दुस्तान


