Adobe ने पेश किया नया AI टूल, यूज़र्स एक क्लिक पर एडिट कर सकेंगे 10,000 तस्वीरें
एडोबी ने 'फायरफ्लाई बल्क क्रिएट' नामक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल लॉन्च किया है जिससे यूज़र्स एक ही क्लिक में 10,000 तस्वीरों का बैच एडिट कर सकते हैं। इसमें तस्वीर का बैकग्राउंड हटाने, आकार बदलने और बैकग्राउंड को किसी खास रंग/इमेज से बदलने की सुविधा है। नए टूल्स इस्तेमाल करने के लिए यूज़र्स को एडोबी फायरफ्लाई प्रीमियम योजना लेनी होगी।
read more at NewsBytes हिन्दी


