शादी टूटने से नाराज़ HIV पॉज़िटिव शख्स ने हैदराबाद में युवती को लगाया संक्रमित खून का इंजेक्शन
हैदराबाद में 22-वर्षीय युवती को जबरन एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगाने के आरोप में 24-वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, युवक-युवती आपस में रिश्तेदार हैं और युवती के माता-पिता ने युवक की जांच कराई थी जिसमें वह एचआईवी संक्रमित मिला इसलिए उन्होंने शादी तोड़ दी। उसपर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


