इंदौर में 7 वर्षीय लड़की से रेप के दोषी को सुनाई गई फांसी की सज़ा
मध्यप्रदेश के इंदौर की एक विशेष अदालत ने एक 7-वर्षीय लड़की से रेप के 22-वर्षीय दोषी को शुक्रवार को फांसी की सज़ा सुनाई। विशेष अदालत ने कहा, "अगर कोई महिला/लड़की/बच्ची दुष्कर्म के बाद जीवित रह जाती है तो उसकी जिंदगी मृत्यु से भी ज्यादा कष्टदायक हो जाती है।" कोर्ट ने पीड़िता को ₹5 लाख मुआवजा देने का भी आदेश दिया।
read more at भाषा


