हिमाचल के मां ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, 70% झुलसा; घटना कैमरे में कैद
कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर में गर्भगृह के बाहर गुरुवार शाम एक युवक ने कथित तौर पर पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। घटना के वीडियो में आग की लपटों में घिरा युवक घुटनों के बल बैठा दिखा। घटना में राजस्थान निवासी रामदास नामक युवक का शरीर 70% झुलस गया है।
read more at इंडिया टीवी


