Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

7 माह की गर्भवती ब्रिटिश तीरंदाज़ जॉडी बनीं पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली गर्भवती ऐथलीट

short by शिव / on Sunday, 1 September, 2024
पेरिस पैरालंपिक्स में महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के बाद ब्रिटिश तीरंदाज़ जॉडी ग्रिनहम पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली गर्भवती एथलीट बन गई हैं। 7 महीने की गर्भवती 31-वर्षीय जॉडी ने कांस्य पदक मैच में अपने ही देश की फोएबे पैटरसन पाइन को 142-141 के स्कोर से हराया। जॉडी ने कहा, "मुझे खुद पर गर्व है।"