यूपी में कल किन ज़िलों में हो सकती है भारी बारिश?
मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर बुधवार के लिए उत्तर प्रदेश के 9 ज़िलों में ऑरेंज जबकि 12 ज़िलों में येलो अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती और बहराइच में ऑरेंज अलर्ट जबकि लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, संत कबीरनगर, बलिया, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर व वाराणसी समेत अन्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
read more at IMD


