क्रॉनिक वेनस इन्सफिशिएंसी से पीड़ित हैं ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को पैरों के निचले हिस्से में हल्की सूजन के बाद उनके क्रॉनिक वेनस इन्सफिशिएंसी (सीवीआई) से पीड़ित होने का पता चला है। बकौल वाइट हाउस, यह 70-वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में एक सामान्य और गैर-खतरनाक स्थिति है। गौरतलब है, हाल ही में ट्रंप के पैरों में सूजन और हाथ पर कुछ निशान दिखे थे।
read more at हिन्दुस्तान


