हरियाणा में टिकट नहीं मिलने से नाराज़ पूर्व मंत्री बचन सिंह ने दिया बीजेपी से इस्तीफा
हरियाणा के पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता बचन सिंह आर्य ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बचन सिंह आर्य जींद की सफीदों सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज़ थे। बीजेपी ने सफीदों से जेजेपी के बागी विधायक रामकुमार गौतम को अपना उम्मीदवार बनाया है। बचन सिंह आर्य सफीदों से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।
read more at इंडिया टीवी


